गुवाहाटी में शुरू हुआ 65वां फिल्म फेयर अवार्ड शो, 60 साल में पहली बार मुम्बई से बाहर हो रहा इवेंट

 बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित फिल्मफेयर अवॉर्ड्स नाइट शनिवार शाम गुवाहाटी में शुरू हो गई है। फिल्म फेयर के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा कि यह इवेंट मुम्बई से बाहर आयोजित हो रहा है। यहां के इंदिरा गांधी ऐथलेटिक्स स्टेडियम में अवार्ड नाइट्स का रंग चढ़ रहा है और करन जौहर और विकी कौशल ने स्टेज संभाल लिया है। इस बार इवेंट को अमेजन स्पांसर कर रहा है, इसीलिए इसका नाम 'अमेजन फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2020' ट्रेंड कर रहा है। शो नाइट का टेलिकास्ट 16 फरवरी, रविवार को कलर्स टीवी पर रात 8 बजे से होगा।


सितारों से सजी अवार्ड नाइट 


मुख्य इवेंट के लिए मुम्बई से लगभग सभी बड़े सितारे अवार्ड नाइट में एक दिन पहले ही गुवाहाटी पहुंच चुके हैं। इनमें करन जौहर, अनिल कपूर, रणबीर कपूर, इरफान खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्‌ट, आयुष्मान खुराना, विकी कौशल, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, अनन्या पांडे, रणवीर शौरी, श्रद्धा कपूर, टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी उषा उत्थुप प्रमुख हैं।