देश में 69 मामले, विदेशों से आने वालों का वीजा 15 अप्रैल तक सस्पेंड

नई दिल्ली. कोरोनावायरस को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने महामारी घोषित कर दिया है। संगठन ने कहा कि समाज और अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे कोरोना के प्रभाव को कम करने के लिए हम कई सहयोगियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इस बीच ारत ने विदेशों से आने वाले नागरिकों के वीजा 15 अप्रैल तक निलंबित कर दिए हैं। चीन, इटली, ईरान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, स्पेन और जर्मनी से 15 फरवरी के बाद आने वाले यात्रियों को कम से कम 14 दिन आइसोलेशन में रखा जाएगा। भारत में कोरोना के 69 मामले हो गए। सबसे ज्यादा जयपुर में 18, इसके बाद केरल में 14, महाराष्ट्र में 11 और उत्तर प्रदेश में 9 मामले सामने आए हैं। 


कोरोनावायरस प्रभावित देशों से 948 यात्रियों को निकाला
भारत सरकार ने कहा है कि अब तक कोरोनावायरस प्रभावित देशों से 948 यात्रियों को निकाला गया है। इनमें से 900 भारतीय हैं, जबकि 48 दूसरे देशों के नागरिक हैं। इन देशों में मालदीव, म्यांमार, बांग्लादेश, चीन, अमेरिका, मैडागास्कर, श्रीलंका, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका और पेरू शामिल हैं।